देश का भगोड़ा और रेप का आरोपी विवादित धर्मगुरु नित्यानंद भारत से चार साल पहले फरार हो गया था। 

 नित्यानंद ने दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में इक्वाडोर के पास एक द्वीप पर अपना नया देश बसा लिया है।

Twitter

नित्यानंद ने इस द्वीप का नाम  'रिपब्लिक ऑफ कैलासा' रखा है। नित्यानंद ने इसे दुनिया का पहला आजाद हिन्दू देश बताया।

Twitter

कैलासा की वेबसाइट पर उसके राष्ट्रीय पशु नंदी, राष्ट्रीय पेड़ बरगद और राष्ट्रीय झंडे से जुड़ी सभी जानकारियां मौजूद हैं। 

Twitter

वेबसाइट पर अब तक हिंदुओं पर जितने भी अत्याचार हुए हैं, उन्हें प्रलय का नाम दिया गया है। 

Twitter

कैलासा की वेबसाइट जनसंख्या को लेकर दावा करती है कि हिंदू धर्म को मानने वाले 200 करोड़ लोग उनके देश के नागरिक हैं।

Twitter

कैलासा के लिए दो तरह के पासपोर्ट बनाए गए हैं। एक सुनहरे रंग का और दूसरा लाल रंग। 

Twitter

वहीं कैलासा के मैरून रंग के झंडे पर एक सिंहासन पर नित्यानंद और दूसरे पर एक नंदी है। 

Twitter

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की जिनेवा की बैठक में भारत के भगोड़े स्वामी नित्यानंद के कथित देश 'कैलासा' की प्रतिनिधि भी नजर आईं थी।

Twitter

संयुक्त राष्ट्र में नजर आई महिला ने अपना नाम मां विजयप्रिया नित्यानंद बताया है।

Twitter