क्या होती है 'तारों की नर्सरी', कैसे पैदा होते हैं Star

हाल ही में नासा ने तारों की नर्सरी की एक फोटो ली, जो काफी खूबसूरत है।

लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा कि 'तारों की नर्सरी' क्या चीज होती है।

दरअसल कुछ नेब्युला में तारों का जन्म होता है, उन्हें ही तारों की नर्सरी कहा जाता है।

नेब्युला अंतरिक्ष में विशालकाय बादल होता है, जो धूल और गैस की मदद से बनता है।

कुछ नेब्युला तो मरते हुए तारे से निकली गैस और धूल से बने होते हैं।

नेब्युला कुछ खास शक्ल में पाए जाते हैं, जैसे- तितली या फिर ईगल।

वैज्ञानिकों के मुताबिक नेब्युला के अंदर जो गैस, धूल, हाइड्रोजन, हिलियम मिलते हैं। उससे ही तारे बनते हैं।

माना जाता है कि एक तारे के निर्माण में एक लाख वर्ष लगते हैं।