विराट कोहली ने जगजाहिर किया धोनी के लिए अपना प्यार, सुनाया दिलचस्प किस्सा...

Image credit - PTI

विराट कोहली ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। 

Image credit - PTI

एएनआई के मुताबिक कोहली ने बताया कि धोनी ने उनके बुरे वक्त में कैसे उनका हौसला बढ़ाया था।

Image credit - PTI

आरसीबी के लिए शूट किए गए पॉडकास्ट शो में कोहली ने कहा कि धोनी उनके लिए बड़े भाई जैसे हैं। 

Image credit - PTI

पिछले साल जब कोहली करियर के खराब दौर से गुजर रहे थे तो सिर्फ धोनी का ही उनके पास मैसेज आया था।

Image credit - PTI

भारत को 2 बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले धोनी को लेकर कोहली ने कहा कि उनका मैसेज मेरे लिए आशीर्वाद की तरह था।

Image credit - PTI

पॉडकास्ट में धोनी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कोहली ने और भी कई बातों का जिक्र किया। 

Image credit - PTI

धोनी ने कोहली से मैसेज कर कहा था कि जब आपसे मजबूत होने की उम्मीद की जाती है तो अलग-अलग लोग यह पूछना भूल जाते हैं कि आप कैसे हैं?

Image credit - PTI

कोहली ने कहा कि उनके शब्द मेरे लिए अहम थे, क्योंकि मुझे हमेशा ऐसे व्यक्ति के रूप में देखा गया है जो बहुत स्ट्रांग है। 

Image credit - PTI