छिपकली को भगाने के बेहद कारगार घरेलू उपाय
अंडे के छिलकों में अजीब गंध होती है, जो छिपकलियों को पसंद नहीं होती, जहां अक़्सर छिपकलियां दिखती हैं वहां अंडे के छिलके रख दें.
जहां अक्सर छिपकलियां दिखती हैं, वहां लहसुन की कुछ कलियां या प्याज के कुछ टुकड़े रख दें या उनका स्प्रे बनाकर छिड़क दें.
तीखी मिर्च या मिर्च साॅस का स्प्रे बनाकर उन जगहों पर छिड़कें जहां छिपकलियां दिखती हैं, तुरन्त आपका घर छोडकर भाग जाएंगी.
बचे भोजन को इधर-उधर न बिखरने दें, इसी भोजन की तलाश में छिपकलियां घर में आती हैं, घर में सफाई रखकर छिपकलियों को घर से दूर रख सकते हैं .
कपड़ों को तरो-ताजा रखने के लिए आप जिस नेफ्थालीन की गोलियों का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें रखकर भी आप छिपकलियां भगा सकते हैं.
आप अपने घर में पुदीने का पौधा लगा सकते हैं जिसकी गंध से छिपकलियां नहीं आएंगी.
तंबाकू और कॉफी पाउडर को मिलाकर एक स्थान पर रख दें, इसकी गंध से छिपकलियां नहीं आएंगी.
छिपकलियों को घर से भगाने के लिए मोर के पंख का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे छिपकलियां नहीं आएंगी.
वास्तु के हिसाब से कैसा होना चाहिए पर्दों का रंग
Learn more