गौतम बुद्ध से जुड़ी बहुत सी यादें उत्तर प्रदेश से हैं। जानिए यूपी के प्रमुख बौद्ध स्थलों के बारे में।
भगवान बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश सारनाथ में दिया था।
सारनाथ में बुद्ध ने धर्मचक्र प्रवर्तन प्रारंभ किया था। यह बनारस से दस किलोमीटर पर है।
कुशीनगर जिले में भगवान बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली है।
कुशीनगर में ही
भगवान बुद्ध ने 80 वर्ष
की आयु में महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था।
सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु स्थित पिपरहवा से बुद्ध के बचपन की यादें जुड़ी हैं।
कपिलवस्तु में भगवान बुद्ध ने अपने जीवन काल के पहले 29 साल व्यतीत किये थे।
कपिलवस्तु में भगवान बुद्ध ने अपने जीवन काल के पहले 29 साल व्यतीत किये थे।
कौशांबी महात्मा बुद्ध की तपोस्थली है। यहां उन्होंने चर्तुमास व्यतीत किया था।
महराजगंज जिले के नौतनवां क्षेत्र में स्थित देवदह भगवान बुद्ध का ननिहाल है।
श्रावस्ती कौशल राज्य की दूसरी राजधानी थी। यहाँ महात्मा बुद्ध ने कई वर्ष तक वास किया था।।