ट्यूलिप गार्डन देखने के लिए जा रहे हैं हजारों लोग, आख़िर क्या है ख़ास

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में स्थित एशिया का सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन की ख़ूबसूरती फूलों के खिलने के साथ पूरे शबाब पर है.

ट्यूलिप गार्डन के खुलने के 10 दिन के भीतर है करीब 1. 35 लाख लोग ख़ूबसूरती को निहार चुके हैं.

श्रीनगर की मशहूर डल झील और जबरवान हिल्स के बीच स्थित 52.5 हेक्टेयर में फैला इंदिरा गांधी ट्यूलिप गार्डन रंग बिरंगा दृश्य पेश कर रहा है.

इसमें अलग-अलग रंग के 16 लाख ट्यूलिप के फूल और 68 किस्में खिली हैं.

लगभग 1.35 लाख विजिटर्स अब तक इस गार्डन के मनोरम दृश्य को देखने आ चुके हैं, उनमें ख़ास बात यह है कि वे 70% कश्मीर के बाहर से हैं.

बाग में 1600000 ट्यूलिप के अलावा 5 इंच डैफोडिल और साइक्लेमेन जैसे बसंत के फूल भी हैं.

इस साल ट्यूलिप की 4 नई किस्मों को शामिल किया गया है, इसके बाद कुल किस्में 68 हो गईं हैं.

गुलाब की पंखुड़ियों के हैं कई फ़ायदे