हनुमान जयंती पर यह ग़लतियां आपको पड़ सकतीं हैं भारी
किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर घर में 13 दिन तक यानि कि सूतक काल में हनुमान जी की पूजा कभी भी नहीं करनी चाहिए.
हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी थे, इसलिए हनुमान जयंती के दिन स्त्रियां हनुमान जी को छूने या स्पर्श करने से बचें.
कभी भी बजरंगबली को चरणामृत से स्नान नहीं कराना चाहिए, उनकी पूजा में चरणामृत चढ़ाने का विधान नहीं है.
बजरंगबली की पूजा करते समय काले या सफेद रंग के वस्त्र धारण करने से बचें, यह आपके लिए अशुभ है.
हनुमान जी के दिन आपको नमक के सेवन से बचना चाहिए और साथ ही दान में दी गई कोई भी वस्तु उपयोग मे
ं न लाएं.
हनुमान जी की जयंती के दिन भूलकर भी मांस-मदिरा के सेवन से बचें और साथ ही शारीरिक संबंध बनाने से भी बचना
चाहिए.
कभी भी हनुमान जी की पूजा के लिए उनकी टूटी हुई, या खंडित प्रतिमा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
आखिर साल में दो बार क्यों मनाई जाती है हनुमान जयंती
Learn more