बच्चों में खून की कमी होने पर दिखाई देते हैं यह 5 लक्षण
बच्चों में खून की कमी एनीमिया के ख़तरे को बढ़ा सकती है, ऐसी स्थिति में बच्चों को थकान कमज़ोरी और सुस्ती महसूस होती है.
शरीर में खून की कमी होने पर लाल रक्त कोशिकाओं पर असर पड़ता है, और ऑक्सीजन भी बाधित होती है, जिससे शरीर में थकान और कमज़ोरी जैसे लक्षण दिखते हैं.
खून की कमी होने पर सांस लेने में समस्या हो सकती है, ऐसी स्थिति में शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई ठीक से नहीं हो पाती है.
बच्चों में भूख कम होने के आमतौर पर अन्य कारण भी हो सकते हैं, लेकिन लंबे समय तक भूख कम रहना शरीर में खून की कमी के कारण भी होता है.
कई बार शरीर में खून की कमी होने पर बच्चों के हाथ पैर-ठंडे पड़ सकते हैं, ऐसे में लाल रक्त कोशिकाएं टिशू तक ऑक्सीजन सप्लाई करने में असमर्थ हो जाती हैं, जिससे शरीर का तापमान गिर जाता है.
बच्चों में खून की कमी होने पर उन्हें चिड़चिड़ापन हो सकता है, अगर उन्हें जल्दी गुस्सा आता है, कम बात करते हैं, या फिर बातचीत में बदलाव दिखाई देता है, तो यह खून की कमी हो सकती है.
खून की कमी होने पर शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन की सप्लाई ठीक तरह से नहीं हो पाती है, जिससे दिल की धड़कन तेज हो सकती हैं.
बच्चों को गुदगुदी कर हंसा रहे हैं, तो हो जाएं सावधान!