दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 3 दिन के अंदर 6 विकेट से हराकर भारत ने ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखी है.
Border-Gavaskar Trophy
चेतेश्वर पुजारा के लिए ये एक स्पेशल मैच था क्योंकि वे अपना 100वां टेस्ट खेल रहे थे।
पुजारा अपने 100वें टेस्ट की पहली पारी में शून्य पर आउट हो गए लेकिन उन्होंने दूसरी पारी में विजयी रन बनाकर इतिहास रच दिया।
पुजारा से पहले विनिंग रन बनाने का सौभाग्य केवल ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पॉटिंग को मिला था।
पुजारा ने दूसरी पारी में चुनौतीपूर्ण हालात में नाबाद 31रनों की पारी खेलकर और विजयी रन बनाकर अपने इस मुकाबले को यादगार बना दिया।
विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा तेज 25 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
सचिन तेंदुलकर ने जहां 577 पारियों में 25 हजार रन बनाए थे वहीं कोहली ने महज 549 पारियों में ये कारनामा कर दिखाया।
दिल्ली के इस मैदान में भारतीय टीम 1993 से अब तक लगातार 13 मुकाबले जीत चुकी है जो भारत में मौजूद किसी स्टेडियम में मिली सर्वाधिक टेस्ट जीत के बराबर है।
दिल्ली टेस्ट मैच में भारतीय टीम की जीत का मतलब यह भी है कि अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें फाइनल मुकाबले में खेलने जा रही हैं।
रवींद्र जडेजा ने दूसरी पारी में 7/42 की रिकॉर्ड परफॉर्मेंस के साथ कुल 10 विकेट झटके। उन्हें एक बार फिर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।