मसालों की मदद से आप अपने ख़राब पाचन क्रिया जैसे- कब्ज़, गैस, भूख न लगना, उल्टी, सीने में जलन से निजात पा सकते हैं.
सौंफ खाने से पेट में बनने वाली गैस से राहत मिलती है, सौंफ के बीज आंत में सूजन और बैक्टीरिया को ख़त्म करता है.
बदहजमी, पेट में गैस से राहत पाने के लिए जीरा का प्रयोग किया जाता है, इसलिए मसालों में इसे शामिल कर सकते हैं.
अपच, कच्ची डकार, पेट में गैस बनने पर धनिया के बीज काफी फ़ायदेमंद होते हैं, इससे पाचन क्रिया तेज होती है.
तेजपत्ता में एक ख़ास तरह का एंजाइम पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है.
हल्दी में एंटी-सेप्टिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल प्रोपर्टीज़ होती हैं, जो गैस, दांत दर्द, सीने में दर्द और पीरियड क्रैम्प्स जैसी कठिन समस्याओं के इलाज में मददगार हैं.
लहसुन जैसे आपके खाने में स्वाद को बढ़ा देता है वैसे ही यह आपके दिल की उम्र को बढ़ाने में भी मदद करता है.
अदरक में भी एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज़ होती है जो कि धमनियों को स्वस्थ रखने में मदद करती है.
क्या आपको पता है अनार का छिलका आपको कई बीमारियों से निजात दिला सकता है