'यूपी में का बा'

"का बा" वाली Neha Singh Rathore को कितना जानते हैं आप?

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर अपने गाने 'यूपी में का बा' को लेकर सुर्खियों में हैं। यूपी पुलिस ने उनको नोटिस भेजा है।

16 फरवरी को नेहा ने अपना गाना 'का बा सीजन-2' रिलीज किया था, जिसके बाद वो विवादों में घिर गईं हैं।

नेहा राठौर पर उनके गाने के जरिए समाज में तनाव और वैमनस्य फैलाने का आरोप लगा है।

सिंगर नेहा ने अपने लेटेस्ट गाने के जरिए कानपुर देहात अग्निकांड पर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। 

अब नेहा को कानपुर पुलिस ने इस मामले में नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। ऐसे में जानिए सिंगर के बारे में और भी कई बातें

2022 में यूपी चुनाव से पहले नेहा का 'यूपी में का बा'गाना चर्चाओं में आया था। चुनाव के वक्त उनका गाना बड़ा मुद्दा बना था। 

साल 1997 में बिहार में जन्मी नेहा कैमूर जिले के जलदहां गांव की रहने वाली हैं।

साल 2018 से उनका सिंगिंग करियर शुरू हुआ था। नेहा सामाजिक मुद्दों पर गाने लिखती हैं और उन्हें गाती हैं। 

हाल ही में नेहा सिंह राठौर ने शादी की थी। उनके पति का नाम हिमांशु सिंह है। सोशल मीडिया पर नेहा के के गाने  खूब वायरल होते हैं।