रीठा से बना शैंपू बालों के लिए है फ़ायदेमंद, घर पर ऐसे करें तैयार

unsplash

रीठा में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, यह बालों को बहुत लाभ पहुंचाता है, रीठा से बने शैंपू का उपयोग करने से बाल मज़बूत होते हैं. 

unsplash

रीठा के शैंपू में मौजूद गुण प्राकृतिक रूप से बालों को मज़बूत करने में मदद करता है, यह बालों की गंदगी साफ करता है और झड़ना कम होता है. 

unsplash

अगर आप रीठा के शैंपू से बालों को धोते हैं तो यह बिल्कुल प्राकृतिक होता है, कोई केमिकल नहीं होता है, केमिकल रहित होने के कारण यह बालों को चमकदार और मुलायम बनाता है.

unsplash

आजकल डैंड्रफ की समस्या हर किसी को होती है, रीठा का शैंपू डैंड्रफ जैसी गंभीर समस्या से निजात दिलाता है. 

unsplash

रीठा में नेचुरल फोमिंग एजेंट मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प को बढ़ावा देकर बालों की वृद्धि तेजी से करते हैं और बाल घने हो जाते हैं. 

unsplash

यह आपके नेचुरल स्कैल्प पर नमी बरकरार रखता है और बालों से तेल और गंदगी को निकाल देता है, दो मुंहे बालों के लिए इसका शैंपू बेहतर विकल्प है.

unsplash

अगर आप इसका का शैंपू बनाना चाहते हैं, तो इस को रात भर पानी में छोड़ दें और सुबह इसको उबाल लें, जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए तो फिर इसको शैंपू की तरह इस्तेमाल करें.

unsplash