मंगल पर दिखे रेत के गोल टीले, पहली बार इंसानों के हाथ लगी फोटो

नासा का मंगल ग्रह पर मिशन जारी है। उसका मार्स रिकॉनसिंस ऑर्बिटर (MRO) स्‍पेसक्राफ्ट नए राज खोल रहा।

वैसे तो नासा पर रेत के काफी टीले दिखाई पड़े थे, लेकिन अब गोल आकार के टीले दिखे हैं।

MRO स्पेसक्राफ्ट ने इनकी तस्वीरें भी ली हैं। ये पहला मौका है जब इनकी साफ तस्वीरें मिलीं।

वैसे तो रेत के टीलों का कोई निश्चित आकार नहीं होता, लेकिन ये एकदम गोल हैं। 

वैज्ञानिकों ने इनकी पहेली सुलझा ली है। उनके मुताबिक इनके पीछे की वजह दक्षिण से आने वाली हवाएं हैं। 

वैज्ञानिक मंगल पर पाले और ठंड को लेकर स्टडी कर रहे थे, तभी ये फोटो हाथ लगी।

इस फोटो के साथ ये भी पता चला कि वहां पर कहीं भी पाला नहीं पड़ता है।

नासा के MRO पर हाई रेजोलूशन इमेजिंग एक्सपेरिमेंट (HiRise)  लगा है। वो स्टडी में काफी मदद कर रहा।