आसमान में 50 KM की ऊंचाई पर रहस्यमयी आवाजें, कौन है उसके पीछे?
वैसे देखने में लगता है कि आसमान एकदम शांत है, लेकिन अब उसको लेकर कुछ रहस्यमयी चीजें सामने आई हैं।
कुछ वक्त पहले वैज्ञानिकों ने आसमान में एक गुब्बारा रिसर्च के लिए छोड़ा था, जो सौर ऊर्जा से चलता है।
उसने कुछ रहस्यमयी आवाजें वायुमंडल में रिकॉर्ड की, जिसके बारे में वैज्ञानिकों को ज्यादा नहीं पता।
रिपोर्ट के मुताबिक 50 किलोमीटर की ऊंचाई पर आवाजें सुनाई दीं। ये आवाजें इंफ्रा साउंड हैं।
इंफ्रा साउंड को आम भाषा में ऐसी आवाज कह सकते हैं, जो मनुष्य नहीं सुन सकता है।
NASA के रिसर्च टेक्नोलॉजिस्ट सिद्धार्थ कृष्णामुर्ति के मुताबिक वो 10 साल से ऐसी रिसर्च कर रहे हैं।
अभी तक इन आवाजों के बारे में पता नहीं चल पाया है। उनकी टीम अभी इस पर काम कर रही।
इससे पहले नासा ने ब्लैक होल की आवाज रिकॉर्ड की थी, जो काफी डरावनी थी।