सेहत के लिए बहुत हेल्दी है नाश्ते में दलिया, जानिए इसके फ़ायदे

unsplash

गेहूं को दरदरा पीसकर तैयार होने वाला दलिया शरीर को पोषण प्रदान करने का काम करता है, इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है.

unsplash

दलिया को आप नमकीन या मीठा किसी प्रकार से भी खा सकते हैं, इसके अलावा इसकी मदद से लड्डू, खीर, पुलाव समेत कई व्यंजन तैयार कर सकते हैं.

unsplash

दलिया में मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं.

unsplash

इसके अलावा दलिया शरीर में प्रोटीन, जिंक और आयरन की कमी को पूरा करता है, अगर आप ब्रेकफास्ट में एक बाउल दलिया खाते हैं, तो आपको लंबे वक्त तक भूख नहीं लगती है.

unsplash

यह फाइबर की ज़्यादा मात्रा होने के चलते हमें डाइजेशन की समस्या से छुटकारा दिलाता है.

unsplash

अगर आप मोटापे या ओवरवेट की समस्या से जूझ रहे हैं, तो दलिया आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है, यह न केवल हमें एक्टिव रखता है, बल्कि मोटापे से भी बचाता है.

unsplash

डायबिटीज़ के रोगियों के लिए दलिया खाना फ़ायदेमंद है, दरअसल इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम है, और इसे पचने में भी वक्त लगता है.

unsplash

खाली पेट मुनक्का खाने के फ़ायदे