आजकल बहुत से बच्चे छोटी उम्र में ही झूठ बोलने लगे हैं, आइए जानते हैं बच्चों के झूठ कैसे पकड़ें

किसी चीज़ के बारे में पूछने पर जब बच्चे आंख चुरा कर बात करें तो समझिए झूठ बोल रहा है.

जब बच्चे पूछने पर अटक-अटककर बात करें तो समझ लेना आपसे कुछ छुपा रहा है.

जब आप कोई बात बच्चों से पूछे तो वह पलकें झपकाकर बात करे तो जानिए बच्चा सच छिपा रहा है.

अक्सर बच्चे सच छिपाने के लिए परिजनों से इधर-उधर की बातें करने लगते हैं, जब ऐसा बच्चे करें तो समझ जाइएगा आपसे झूठ बोल रहे हैं.

कई बार बच्चे खुद को साफ सुथरा बताने के लिए रोने लगते हैं, जैसे-रोते हुए यह काम हमने नहीं किया इत्यादि.

अक़्सर होमवर्क को लेकर या अन्य चीज़ों को लेकर बच्चे झूठ बोलते हैं, उन्हें डर होता है कि कहीं पिट ना जाएं.

बच्चे से प्यार से सच्चाई पूछे वह खुद आपको सच बता देगा.

बच्चों को गुदगुदी कर हंसा रहे हैं, तो  हो जाएं सावधान!