हो जाइए तैयार, अप्रैल में इस तारीख को होगी उल्कापिंडों की बौछार

अगर आपको अंतरिक्ष की घटनाओं का शौक है, तो अप्रैल का महीना आपके लिए काफी खास है।

इस महीने में आसमान से उल्कापिंडों की बारिश होगी, जिससे आसमान में अद्भुत घटना दिखेगी।

वैज्ञानिकों के मुताबिक 23 अप्रैल को लिरिड उल्का बौछार होने की संभावना है।

इसके तहत हर घंटे 20 उल्का पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करेंगे और जल जाएंगे।

उल्का के जलने से आसमान में तेज रोशनी पैदा होगी। इसे Meteor Shower भी कहते हैं।

वैसे तो ये Meteor Shower 14 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा, लेकिन 22-23 को ये पीक पर रहेगा।

ये रात को साफ आसमान और सुबह के वक्त अच्छी तरह दिखाई देगा।

इसे देखने के लिए आपको ऐसी जगह चुननी होगी, जहां आसमान साफ हो और प्रदूषण कम हो।

क्यों पार्टनर के साथ संबंध बनाते ही चली जाती है नर मधुमक्खी की जान?