जानिए कैसे पहचाने सरसों के तेल में मिलावट

भारतीय रसोई में सरसों के तेल का एक महत्वपूर्ण स्थान है, क्योंकि सब्जी बनाने में आमतौर पर इसी का इस्तेमाल किया जाता है.

सरसों का तेल वैसे तो स्वास्थ्य के लिए काफ़ी लाभदायक होता है, लेकिन इसमें भी मिलावट की कई खबरें देखने को मिलती हैं, इसलिए सतर्क रहना काफी ज़रूरी है.

आप चाहे तो घर में ही सरसों के तेल की जांच कर पता कर सकते हैं, कि तेल असली है या नकली.

थोड़ा सा सरसों का तेल टेस्ट ट्यूब में डालें और इसमें नाइट्रिक एसिड की कुछ बूंदे मिलाएं, इस मिक्सचर को दो-तीन मिनट के लिए गर्म करें, अगर रंग लाल हो जाए तो तेल में मिलावट है.

सरसों के तेल को फ्रिज में रखें, अगर तेल में मिलावट होगी तो ये जमने लगेगा, अगर तेल शुद्ध होगा तो यह लिक्विड फॉर्म में ही रहेगा.

सरसों का तेल असली है या नकली, इसकी जांच करने के लिए अपने हाथों में थोड़ा तेल लेकर अच्छे से रगड़ लें। अगर तेल से कोई रंग निकले या केमिकल की बदबू आए तो तेल नकली है.

जब भी तेल ख़रीदकर लाएं, उसकी बैरोमीटर रीडिंग से पहचान कर लें कि तेल असली है या नकली.

तेल का रंग बदलने का मतलब होता है कि उसमें मिलावट की गई है, आजकल सरसों के तेल में आर्गेमोन तेल मिलाया जाता है.

क्या आपको पता है कितने दिन या घंटे से ज़्यादा फ्रिज में नहीं रखना चाहिए खाद्य पदार्थ