बर्फबारी के बाद केदारनाथ में Switzerland जैसा नजारा

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है, जहां सबसे ज्यादा भीड़ केदारनाथ में देखने को मिल रही।

वैसे तो अप्रैल में केदारनाथ का मौसम सामान्य रहता है, लेकिन इस बार बर्फबारी हो रही।

पिछले दो-तीन दिनों से वहां पर मौसम खराब चल रहा। जिस वजह से हर ओर बर्फ ही बर्फ नजर आ रही।

वैसे यात्रा में भले ही खराब मौसम की वजह से कठिनाई आ रही, लेकिन श्रद्धालुओं के चेहरे खिले हैं।

रोजाना हजारों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर रहे। हालांकि कुछ अव्यवस्थाएं भी नजर आ रहीं।

वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सतर्क रहने को कहा है। साथ ही गर्म कपड़े रखने की सलाह दी।

खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित हो रही।

स्पेस स्टेशन का एंटीना पृथ्वी पर गिरा, 27000 KM प्रति घंटे थी रफ्तार