कूनो में अब कुल कितने चीते बचे, शिकार मिल रहा या नहीं?

पिछले साल सितंबर में 8 चीतों को नामीबिया से कूनो नेशनल पार्क लाया गया था।

इसके बाद 12 चीते साउथ अफ्रीका से कूनो लाए गए। ऐसे में उनकी कुल संख्या 20 हो गई थी।

हाल ही में दो चीतों की मौत हुई, जिससे उनकी संख्या अब 18 ही बची है।

मार्च के अंत में मादा चीता ने कूनो में 4 शावकों को जन्म दिया। ऐसे में अब कुल चीतों की संख्या 22 है।

कूनो के कुछ चीतों का खुले जंगल में छोड़ा गया है, जबकि कुछ बड़े बाड़े में हैं।

ज्यादातर चीते अब आत्मनिर्भर हो चुके हैं, वो हिरण और चीतल का शिकार कर रहे।

ओबान नाम का चीता खुले जंगल में था, लेकिन बार-बार वो कूनो से भाग जाए।

ऐसे में अब ओबान की आजादी छिन चुकी है, उसे खुले जंगल से बड़े बाड़े में शिफ्ट कर दिया गया।

क्या दोस्तों ने लीक किया टिकटॉकर का प्राइवेट वीडियो, खुद किया था शूट