दांतों में दर्द से राहत पाने के लिए आइए जानते हैं कुछ घरेलू उपाय

जब आपको दांतों में दर्द हो तो गुनगुने पानी में नमक डालकर कुल्ला करें, इससे सूजन व दर्द से राहत मिलेगी.

पिपरमेंट बैक्टीरिया से लड़ने में काफ़ी मददगार होता है, पिपरमिंट टी-बैग दांतों में दर्द से निजात दिलाता है.

लहसुन की कली चबाने या नमक के साथ इसका पेस्ट बनाकर दांतों में लगाने से दर्द से राहत मिलती है.

दांतो के दर्द, मसूड़ों में सूजन से राहत के लिए आप लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं.

दांतो के दर्द से निजात पाने के लिए आप अमरूद की ताजी पत्तियां चबा सकते हैं.

दांतों में दर्द वाली जगह पर नींबू का एक छोटा टुकड़ा रख लीजिए, इससे दर्द कम हो सकता है.

सरसों के तेल में चुटकी भर नमक लेकर मसूड़ों में मालिश करने से दर्द से राहत मिलती है.

धनिया की पत्तियां किन रोगों से बचाए रखने का काम करती है?