नाखूनों को सुंदर बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

नाखूनों को समय पर काटना, पॉलिश करना और उन्हें अच्छा शेप देने से नाखूनों की ख़ूबसूरती बढ़ती है.

अक़्सर कुछ लोग नाखूनों को काटने के बाद ऑइल या क्रीम नहीं लगाते हैं, ऐसा बिल्कुल ना करें.

महिलाएं नाखूनों पर जेल या एक्रेलिक नेल पेंट का इस्तेमाल ज़्यादा करतीं हैं, लेकिन यह नाखूनों के ऊपरी हिस्से को डैमेज कर सकता है.

ऐसे नेल पेंट का इस्तेमाल करने से नाखून कमज़ोर होने लगते हैं, और नाखूनों के किनारे की त्वचा और नाखून पीले पड़ने लगते हैं.

महिलाएं नेल आर्ट कराते समय नाखूनों को अलग-अलग शेप में कटवाना पसंद करती है, लेकिन इससे नाखून कमज़ोर होते हैं.

अलग-अलग शेप में नाखून काटने से भुरभुरे होकर टूटने लगते हैं, इसलिए नाखूनों को हमेशा सही शेप में काटें.

कभी भी ड्राई नेल्स को सीधे काटना नहीं चाहिए, सबसे पहले नाखूनों को गर्म पानी में चार पांच मिनट तक भिगोकर रखें.

लंबे और ख़ूबसूरत नाखून पाने के लिए अपनाएं ये उपाय!