दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमाओं के बारे जानिए रोचक तथ्य

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, भारत

सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की ऊंचाई 597 फीट है, जो गुजरात में नर्मदा नदी के किनारे स्थित है।

वसंत मंदिर बुद्ध, चीन

वसंत मंदिर बुद्ध की मूर्ति 420 फीट ऊंची है, 1997 में चीन के हेनान में प्रतिमा का निर्माण कार्य शुरू हुआ था।

लेक्युन सेक्या, म्यानमार

लेक्युन सेक्या भगवान बुद्ध को समर्पित 381 फीट ऊंची प्रतिमा है। इसे बनाने में 12 साल लगे थे।

यान और हुआंग, चीन

चीन के शासक यान और हुआंग की याद में पहाड़ काट कर बनाये गए यान और हुआंग की मूर्ति की ऊंचाई 348 फीट है।

उशीकु दाइबुत्सु, जापान

भगवान बुद्ध की मूर्ति उशीकु दाइबुत्सु की ऊंचाई 330 फीट है। ‘शिनरान’ के जन्म का जश्न के लिए इसका निर्माण हुआ था।

सेंदाई डाइकनोन, जापान

न्योइरिन कन्नन को समर्पित सेंदाई डाइकनोन मूर्ति की ऊंचाई भी 330 फीट है। 1991 में इसका निर्माण शुरू हुआ था।

पीटर द ग्रेट, रूस

रूस के शासक पीटर द ग्रेट की याद में बनाई गई मूर्ति की ऊंचाई 322 फीट है, यह मॉस्को में मॉस्कोवा नदी के किनारे स्थित है।

स्टैचू ऑफ लिबर्टी

न्यूयॉर्क हार्बर में स्थित स्टैचू ऑफ लिबर्टी 151 फुट लंबी है। लेकिन आधार सहित इसकी कुल ऊंचाई 305 फुट है।

अवाजी कन्नोन, जापान

बौद्ध देवी गुआनिन को समर्पित अवाजी कन्नोन की प्रतिमा 260 फीट ऊंची है। जापान के 5 मंजिला पेडस्टल इमारत पर यह प्रतिमा स्थित है।