बाला साहब ठाकरे की विरासत की लड़ाई में एकनाथ शिंदे गुट को जीत हासिल हुई है.

Source: PTI

चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को असली शिवसेना मानते हुए उसे ही धनुष बाण चिन्ह आवंटित किया

उद्धव ठाकरे गुट के साथ चल रही विरासत की इस लड़ाई की जीत में शिंदे गुट जश्न मना रहा है.

सीएम एकनाथ शिंदे ने इसे सत्य की जीत करार देते हुए कहा कि इससे लोकशाही मजबूत हुई है.

सरकार गठन के बाद इस फैसले को उद्धव ठाकरे गुट पर एक बड़ी राजनीतिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है.

एमएलसी चुनाव में शिंदे गुट को मिली पराजय के बाद इस फैसले ने कार्यकर्ताओं में एक बार फिर जोश भर दिया है.

उद्धव गुट ने चुनाव आयोग के इस फैसले को पक्षपातपूर्ण करार दिया है. वो कानूनी पहलुओं पर विचार कर रहे हैं.

उद्धव गुट के कार्यकर्ताओं ने EC के इस फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.