आईसीसी ने सोशल मीडिया पर शेफाली का एक वीडियो शेयर किया था, जिसे वो इंटरव्यू के दौरान रोती हुई दिखाई दे रही थीं।
शेफाली की कप्तानी में भारतीय महिला अंडर 19 टीम ने इतिहास रचते हुए वर्ल्ड कप अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की।
शेफाली से पहले और भी कई भारतीय कप्तान मैदान पर रोते नजर आ चुके हैं। इनमें धोनी से लेकर कोहली तक का नाम शामिल हैं।
साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच हारने के बाद कप्तान रोहित शर्मा की आंखों से आंसू बहने लगे थे।
साल 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद कप्तान विराट कोहली भी अपने आंसू नहीं रोक पाए थे।
महेंद्र सिंह धोनी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि साल 2011 वर्ल्ड कप जीत के बाद वह मैदान पर रोने लगे थे।
कप्तान के अलावा खिलाड़ियों को भी कई बार मैच के दौरान रोते हुए देखा गया है।
साल 2011 वर्ल्ड कप जीत के बाद युवराज सिंह और हरभजन सिंह की आंखें भी नम हो गई थी।
आईपीएल 2021 से बाहर होने के बाद विराट कोहली को भी कैमरे के सामने रोता देखा गया था।