भीगे हुए काले चने खाने के फ़ायदे

काले चने में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, इन्हें भिगोकर खाने से ज़्यादा लाभ मिलता है.

रात में भिगोकर सुबह चना खाने से पाचन संबंधी परेशानियों से राहत मिलती है, कब्ज़, अपच से छुटकारा मिलता है.

सुबह भीगा हुआ चना खाने से वज़न घटाने में भी मदद मिलती है.

चना में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो रक्त को थक्का बनने से रोकता है, जो हृदय के लिए फ़ायदेमंद है.

भीगे हुए चने में आयरन व प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, एनीमिया से पीड़ित लोग इसे ज़रूर खाएं.

रोजाना भीगा हुआ चना खाने से बाल झड़ने से रोकने में मदद मिलती है.

चना, विटामिन व मिनरल से भरपूर होता है, असमय बाल पकने से रोकने में यह मददगार है.

खाली पेट मुनक्का खाने के फ़ायदे