बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2023 का आयोजन।
एशिया के सबसे बड़े एयरो शो में 98 देशों की 809 कंपनियां पहुंचीं।
Aero India 2023 लगभग 35,000 वर्गमीटर में आयोजित हुआ। अब तक का सबसे बड़ा आयोजन।
'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' विजन के साथ भारत की एयरोस्पेस और रक्षा क्षमताओं का प्रदर्शन हुआ।
Aero India के 14वें संस्करण में 75,000 करोड़ रुपये के 251 MoU पर हस्ताक्षर।
एयरबस, बोइंग, डसॉल्ट एविएशन, लॉकहीड मार्टिन, इज़राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्री जैसे दिग्गजों ने एयरो इंडिया में दिखाई अपनी क्षमता।
सिंगल इंजन और हल्के वजन वाला सुपरसोनिक लड़ाकू विमान एलसीए तेजस ने एयरो इंडिया के दौरान अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।
अपने कौशल से आसमान पर सुनहरी तहरीरें लिखने वाली सूर्यकिरण टीम ने भी एयरो इंडिया के दौरान बेमिसाल प्रदर्शन किया।
वायुसेना के विमानों में सवार पायलट्स के टैलेंट को देखने के बाद खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाबाशी देते दिखे।
Aero India में आर्मी एविएशन कॉर्प्स ने भी अपने हेलीकॉप्टरों की ताकत दिखाई। भावी योजनाओं में अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर को शामिल करना।
95 प्रचंड लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (एलसीएच) और 110 लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर के साथ Army Aviation Corps और मजबूत बनेगी।
एयरो इंडिया में IAF के राफेल लड़ाकू विमानों का जौहर भी दिखा। आसमान में विमानों का अनुशासन रोमांचित करने वाला रहा।
हाईप्रोफाइल आयोजन में 29 देशों के वायुसेना प्रमुख और इंडियन और इंटरनेशनल ओरिजनल इक्विपमेंट मैनुफैक्चरर (OEM) समूहों के 73 CEO ने भाग लिया।