मसूरी-नैनीताल-शिमला के अलावा मई में घूमने लायक 5 जगह

तवांग अरुणाचल प्रदेश में है। असम के तेजपुर से यहां के लिए बस और टैक्सी मिल जाएगी।

तवांग

मई-जून में तवांग का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। साथ ही आपको यहां अच्छे नजारे भी देखने को मिलेंगे।

अगर आप साउथ इंडिया की गर्मी से परेशान है, तो ऊंटी बढ़िया विकल्प है।

ऊंटी

यहां के कॉटेज और चाय के बागान काफी फेमस हैं। यहां का तापमान 25 डिग्री से कम रहता है।

कश्मीर में गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम जैसे कई विकल्प हैं। यहां गर्मी में भी मौसम खुशनुमा रहता है।

कश्मीर

कश्मीर जाने के लिए आपको फ्लाइट या फिर जम्मू से बस-टैक्सी मिल जाएगी।

मेघालय में बस चेरापूंजी मई में घूमने के लिए अच्छी जगह है। यहां पर 25 डिग्री से नीचे रहता है।

चेरापूंजी

यहां आपको बहुत सारी प्राकृतिक गुफाएं और खूबसूरत पहाड़ देखने को मिल जाएंगे।

उत्तराखंड में जोशीमठ के पास ही औली स्थित है। यहां पर मई में घूम सकते हैं।

औली

औली से बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब भी पास पड़ेगा। आप वहां भी जा सकते हैं।