सूरज पर दिखी 1 लाख किलोमीटर ऊंची दीवार, इंसानों को कितना खतरा?
हाल ही में वैज्ञानिकों को सूरज पर एक ऊंची दीवार दिखी, जब उन्होंने उसकी स्टडी की तो वो हैरान रह गए।
जांच करने पर पता चला कि वो दीवार एक लाख किलोमीटर ऊंची है। उसकी तस्वीर भी सामने आई।
ये दीवार प्लाजा की थी, जो तेजी से ऊपर जाकर नीचे गिर रही। इसकी ऊंचाई 8 पृथ्वी के बराबर है।
वैज्ञानिकों के मुताबिक सूरज के पोल के पास ऐसी दीवारें दिखती हैं, जिसे पोलर क्राउन प्रॉमिनेंस (PCP) कहते हैं।
PCP प्लाज्मा या आयोनाइज्ड गैस से बनते हैं और ऊपर की तरफ उठते हैं।
वैसे तो ये बाहर आ जाएं तो पृथ्वी को काफी नुकसान पहुंचाएं, लेकिन ऐसा कभी नहीं होता।
वैज्ञानिकों के मुताबिक सूरज का गुरुत्वाकर्षण इसे वापस खींच लेता है, ऐसे में ये अंतरिक्ष में नहीं जाते।
सूरज पर PCP दिखना आम बात है, लेकिन इस बार उसकी ऊंचाई काफी ज्यादा है।
स्पेस स्टेशन का एंटीना पृथ्वी पर गिरा, 27000 KM प्रति घंटे थी रफ्तार
Click here to read