ग्रीन टी पीना सेहत के लिए फ़ायदेमंद होता, है लेकिन कुछ लोग जैसे प्रेग्नेंट महिलाएं या कमज़ोर पाचन वाले लोगों के लिए यह हानिकारक भी हो सकती है.
ग्रीन टी में विटामिन बी-6, मैग्निशियम, कैलशियम, विटामिन डी, आयरन होता है.
मोतियाबिंद की समस्या से ग्रसित लोगों के लिए ग्रीन टी पीना नुकसानदायक हो सकता है, इसे पीने से उनकी आंखों पर दबाव पड़ सकता है.
एंजाइटी से जूझ रहे लोगों के लिए ग्रीन टी हानिकारक हो सकती हैं, इसमें मिलने वाला कैफीन एंजाइटी के लक्षणों को बढ़ाने के साथ-साथ नींद ना आने की समस्या का कारण बन सकता है.
आमतौर पर शरीर में आयरन की कमी एनीमिया का कारण बनती है, ग्रीन टी पीने से शरीर का आयरन अवशोषण ठीक से नहीं हो पाता है जिससे आयरन की कमी होने लगती है.
प्रेग्नेंसी में ग्रीन टी के सेवन से परहेज करना चाहिए, इसमें कैफीन के साथ-साथ कैटेचिन नामक तत्व होता है, जो प्रेगनेंसी में एंजाइटी को बढ़ाता है.
खराब या फिर कमज़ोर पाचन वाले लोगों के लिए ग्रीन टी नुकसानदायक हो सकती है, इसमें टैनिंन नामक तत्व होता है, जो पेट के एसिड को बढ़ाने के साथ-साथ अपच और पेट फूलने का कारण बनता है.
पत्तागोभी जूस पीने के ये फायदे आपको हैरत में डाल देंगे!