लहसुन ढेर सारे गुणों से होता है भरपूर, जानिए आयुर्वेद के अनुसार उपयोग
कई एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्वों से भरपूर लहसुन न सिर्फ हमें मधुमेह, हृदय रोगों, पेट के संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचाता है, बल्कि यह हमारी त्वचा और बालों को भी सेहतमंद रखता है.
लहसुन की तरह इसका तेल भी कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं में गुणकारी होता है.
लहसुन की तरह लहसुन का तेल भी हृदय रोग के लिए फ़ायदेमंद होता है.
लहसुन के तेल में घाव भरने की क्षमता पाई जाती है और सोरायसिस में लाभकारी है.
कच्चा लहसुन खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत होती है, इसका सबसे बड़ा फ़ायदा जुकाम की बीमारी में मिलता है.
हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज कच्चा लहसुन खाकर इसे कंट्रोल कर सकते हैं.
लहसुन खाने से आपको रोज़ाना होने वाली थकावट व कमजोरी से छुटकारा मिलता है.
सोंठ को घरेलू नुस्खे के रूप में लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा है, आइए जानते हैं इसके फायदे