घर से चूहे भगाने के नायाब तरीक़े, आपके घर भूलकर भी नहीं आ सकते हैं अब चूहे
पुदीना यानी पिपरमेंट के तेल में अजीब सी खुशबू होती है, जो चूहों को पसंद नहीं होती है, जहां अक़्सर चूहे दिखते हैं, वहां पर पिपरमेंट तेल में रुई भिगोकर रख दें.
जहां अक़्सर चूहे दिखाई देते हैं, वहां काली मिर्च और लौंग का पाउडर छिड़क दें, चाहें तो पाउडर को पानी में घोलकर स्प्रे भी कर सकते हैं.
ख़ास तौर पर बच्चे खाना गिरा देते हैं या इधर-उधर फेंक देते हैं, घर की अच्छी तरह से सफाई करें विशेष तौर पर किचन सिंक के नीचे सफाई करें.
अगर आपके घर में बहुत अधिक सामान है तो जिसका इस्तेमाल नहीं होता उसे बाहर रख दें, यहां चूहे अपना घर बना लेते हैं.
अगर आपके घर में छोटी-छोटी दरारें या छेद हैं, जिनसे चूहे अंदर आ सकते हैं, तो उन्हें तुरंत भर दें.
प्याज की गंध बहुत तेज होती है, जो चूहों को ज़्यादा पसंद नहीं आती है, चूहों को घर से दूर भगाने के लिए घर के कोनों में प्याज के टुकड़े काटकर लगभग 1 हफ्ते के लिए रख सकते हैं, ऐसा करने से चूहे घर से दूर भाग जाते हैं.
घर के ढेर चूहों को भगाने के लिए लाल मिर्च का पाउडर बेहद कारगर माना जाता है,इससे ना केवल घर के चूहे बल्कि कीड़े-मकोड़े भी भाग जाते हैं.
घर में छिपे चूहों को भगाने के लिए नेफ्थलीन बॉल्स को पानी में मिलाकर घर के कोनों में छिड़क दें.
घर में छिपे चूहों को भगाने के लिए नेफ्थलीन बॉल्स को पानी में मिलाकर घर के कोनों में छिड़क दें.