भारत में इन 4 जगहों पर होती है रावण की पूजा
रामायण के मुख्य पात्र लंकापति रावण की भारत में कुछ जगहों पर पूजा की जाती है.
मध्यप्रदेश के मंदसौर में दशहरे के दिन रावण को नहीं जलाते हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि यहां के लोग रावण को अपना जमाई मानते हैं.
यहां खानपुरा इलाके में भी रावण की कई फीट ऊंची मूर्ती है, जिसे लोग पूजते हैं, यहां रावण को पूजने की परंपरा सैकड़ों वर्ष पुरानी है.
कर्नाटक के कालोर में भी रावण की पूजा की जाती है, यहां लंकेश्वर महोत्सव का आयोजन होता है.
राजस्थान के जोधपुर में मेहरानगढ़ फोर्ट की तलहटी में स्थित एक मंदिर में दशानन यानी रावण की पूजा होती है.
दशहरा को यहां शोक दिवस के रूप में मनाया जाता है कहां कुछ विशेष समाज के लोग रावण की पूजा करते हैं, यह लोग खुद को रावण का वंशज मानते हैं.
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में रावण की पूजा की जाती है, यहां रावण के साथ-साथ शिवलिंग भी है, ऐसी मान्यता है कि इस शिवलिंग की स्थापना रावण ने ही की थी.
भगवान बुद्ध के साथ होली मनाने की ‘अनोखी परंपरा’
Learn more