IPL 2023 का आगाज हो चुका है, इस बार टूर्नामेंट में कई नए नियम लागू हुए हैं, उन्हीं में से एक है इंपैक्ट प्लेयर का नियम.
टूर्नामेंट के पहले मुक़ाबले में CSK के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे IPL में इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर शामिल किए जाने वाले पहले खिलाड़ी बनें.
सीएसके के कप्तान धोनी ने पहली इनिंग ख़त्म होने के बाद यह फैसला लिया, धोनी ने तुषार को अंबाती रायडू के स्थान पर मैदान में उतारा.
नियम के मुताबिक़ टॉस के बाद टीम को पारी के किसी भी समय इंपैक्ट प्लेयर को प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ी की जगह लाने की अनुमति देता है.
इंपैक्ट प्लेयर नियम लागू करने से अब मैच में 11 की जगह 12 खिलाड़ी खेलेंगे, इसी साल बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट में सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में इंपैक्ट प्लेयर नियम लागू किया था.
इसके लिए टॉस के बाद दोनों टीमों को 5 खिलाड़ियों के नाम देने होंगे ,इसी में से एक इंपैक्ट प्लेयर चुना जाएगा.
वहीं अगर प्लेइंग इलेवन के शुरुआत में चार विदेशी खिलाड़ी हैं, तो इंपैक्ट प्लेयर केवल भारतीय खिलाड़ी ही हो सकता है.
आंखों को मोबाइल से होने वाले नुकसान से कैसे बचाएं?