क्या आपको पता है कितने दिन या घंटे से ज़्यादा फ्रिज में नहीं रखना चाहिए खाद्य पदार्थ

अगर आप रात का बचा हुआ फ्रिज में रखकर सुबह या दोपहर को खाते हैं, तो यह आपको नुक़सान कर सकता है.

फ्रिज में कच्चा और पका फल अलग-अलग रखें और किसी बर्तन से ढक भी दें, एक साथ रखने से फ्रिज में बैक्टीरिया बढ़ सकता है.

फ्रिज में रखे गए फल या खाद्य पदार्थों को अधिकतम 48 घंटे में खा लेना चाहिए, कोशिश करें 12 घंटे में खत्म कर दें.

फ्रिज में कटे फल जैसे- पपीता, सेब, तरबूज इत्यादि ज्यादा देर ना रखें, इन्हें 6 घंटे के अंदर खा लें.

फ्रिज में रखने से खाने वाली वस्तुओं के पोषक तत्व प्रभावित होते हैं, ये चीज़ें शरीर में बीमारियों के प्रवेश के लिए ज़िम्मेदार होतीं हैं.

फ्रिज में स्टोर कर खाए जाने वाले डेयरी प्रॉडक्ट मोटापे के लिए उत्तरदायी होते हैं, यह शरीर में अतिरिक्त वसा को बढ़ाते हैं.

फ्रिज में रखा हुआ खाना खाने से आपके शरीर का कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल असंतुलित हो सकता है, इसलिए इससे बचना चाहिए.

आंखों को मोबाइल से होने वाले नुकसान से कैसे बचाएं?