रमज़ान में सहरी के लिए ट्राई करें ये चीज़ें, स्वाद के साथ सेहत को भी फ़ायदा

रमजान में सुबह सूर्योदय से पहले सहरी की जाती है, और शाम को सूर्यास्त के बाद इफ्तारी होती है.

ऐसे में हेल्दी चीजें खानी चाहिए, इसलिए आप अपनी सहरी में खजूर और दूध को ज़रूर शामिल करें.

फ्रूट्स हेल्थ के लिए काफी लाभकारी माने जाते हैं और इनका सेवन करने से दिनभर शरीर में फुर्ती बनी रहती है, ऐसे में आप फ्रूट चाट सहरी में बना सकते हैं.

सहरी में ओट्स की खीर भी खाई जा सकती है और यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होती है.

अंडा पराठा खाने के बाद आपका पेट भरा हुआ रहेगा और आपको दिनभर भूख नहीं लगेगी.

सहरी में सब्जी और पूरी को भी शामिल कर सकते हैं, ताकि दिन भर कमजोरी महसूस न हो.

इसके अलावा आप सहरी में दही की लस्सी या तरबूज का शर्बत बनाकर पी सकते हैं, यह आपके शरीर को पूरे दिन हाइड्रेट रखेगा साथ ही पाचन बेहतर होगा.

डॉक्टर मोटे अनाज के सेवन की सलाह क्यों देते हैं, क्या हैं इसके फायदे?