जानिए कभी कभी आख़िर बच्चे ज़्यादा क्यों रोते हैं, क्या है उनको चुप कराने के उपाय

कई बार छोटे बच्चे बहुत ज़्यादा रो रहे होते हैं और इसकी वजह गैस प्रॉब्लम या पेट दर्द हो सकता है.

आप घरेलू उपाय की मदद से बच्चे की इस समस्या को दूर कर सकते हैं.

बच्चे की नाभि के ऊपर हींग का पानी मले, कहते हैं कि इससे बच्चे को पेट दर्द और गैस से राहत मिलती है.

बच्चे को पेट के बल लिटा दें, इससे उसे गैस पास करने में आसानी होगी, लेकिन सिर्फ 1 या 2 मिनट के लिए ही पेट के बल लिटाएं.

अगर बच्चा बहुत रो रहा है तो उसे पेट की मालिश करें, अगर पेट में दर्द या गैस है तो उसे राहत मिलेगी.

इसके अलावा यह ध्यान दें कि आपका बच्चा सही से मल त्याग कर पा रहा है, कभी-कभी मल त्याग न कर पाने की वजह से बच्चे के पेट में भयंकर दर्द होता है.

अक्सर बच्चे पेट संबंधी समस्या से परेशान होकर हद से ज़्यादा रोते हैं, इसलिए आपको बच्चों के खान-पान पर ध्यान देना है, मसालेदार चिप्स जैसी चीज़ों से दूर रखना है.

बच्चों को गुदगुदी कर हंसा रहे हैं, तो  हो जाएं सावधान!