क्या अंटार्कटिका घूमने जा सकते हैं हमारे-आपके जैसे आम इंसान?

अंटार्कटिका पृथ्वी का दक्षिणतम महाद्वीप है, जहां साल के 12 महीने भारी बर्फ जमा रहती है।

यहां की मूल आबादी शून्य है, लेकिन रिसर्च करने वाले सैकड़ों लोग यहां आते-जाते रहते हैं।

अब सवाल ये आता है कि क्या हमारे-आपके जैसे आम इंसान अंटार्कटिका घूमने जा सकते हैं?

इसका जवाब है- हां। करीब 6 महीने अंटार्कटिका में टूरिस्ट सीजन रहता है। हालांकि वहां का मौसम जानलेवा है।

घूमने के लिए अंटार्कटिका में गर्मी का सीजन सही रहता है। उस वक्त वहां पर रात नहीं होती, 6 महीने सिर्फ दिन रहता है।

अंटार्कटिका जाने के लिए आपको क्रूज शिप का सहारा लेना होगा, जिसका किराया 6 से 18 लाख के बीच होगा।

वहां आप फ्लाइट से भी पहुंच सकते हैं। कई टूर कंपनियां अंटार्कटिका का पैकेज उपलब्ध करवाती हैं।

अंटार्कटिका का तापमान हमेशा शून्य से नीचे रहता है, ऐसे में वहां जाने के लिए काफी तैयारी करनी होगी।

क्या सच में मिली थी जलपरी, अमर होने के लिए जिसे खा गए लोग