2 देशों में खुदाई के दौरान मिले मंदिर, मूर्ती के चेहरे पर मुस्कान का क्या राज?
हाल ही में मिस्र और ब्रिटेन में खुदाई के दौरान दो बहुत प्राचीन मंदिर मिले हैं।
केना प्रांत में डेंडेरा टेंपल परिसर में मिला मंदिर करीब 2000 साल पुराना बताया जा रहा है।
उसमें स्फिंक्स जैसी मूर्ति है, जिसके चेहरे पर मुस्कान है।
मूर्ति के गाल पर डिंपल जैसी आकृति है। इस मुस्कान और डिंपल का रहस्य अभी असुलझा है।
इस मूर्ति के साथ रोमन काल की एक मेज भी मिली, जो चूना पत्थर से बनी है।
वहीं ब्रिटेन के नॉर्थम्प्टन में एक 4000 साल पुराना मंदिर मिला है।
ये प्राचीन प्रार्थना स्थल था, जिसका 2000 साल तक इस्तेमाल किया गया।
इसके कांस्य युग और रोमन कलाकृतियों से जुड़े होने की संभावना है।
यहां एक स्तूप भी मिला, लेकिन उसमें मानव अवशेष नहीं थे।