Durgawati Dam

कम ख़र्च में अगर आप विदेशों जैसा नज़ारा लेना चाहते हैं तो आप दुर्गावती जलाशय घूमने जा सकते हैं।

सासाराम जिला मुख्यालय से करीब 42 KM दूर करमचट (चेनारी प्रखंड) के पास दुर्गावती जलाशय है।

दुर्गावती जलाशय की खूबसूरती देख कर आपका दिल बाग-बाग हो जाएगा।

एक किनारे पर झील तो दूसरे किनारे पर ऊंचे पहाड़ का नज़ारा आपका मन मोह लेगा।

मॉनसून के मौसम में यहां का नज़ारा और भी शानदार हो जाता है।

हरे-भरे जंगलों से पहाड़ ढक जाते है, वहीं छोटे-छोटे झरने इनकी सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं।

सुबह 5 बजे पहाड़ के पीछे से निकलते हुए सूरज की किरणों का नज़ारा काफी दिलकश होता है।

आप भी अपनों के साथ यहां घूमने ज़रूर आएं, यहां का नज़ारा देखने के बाद आप भी कहेंगे ‘बिहार में बहार’है।