सफेद बाघ क्यों होते हैं दूसरे बाघों से अलग, सब के सब पिंजरे में कैद
बाघ का शर लाल और पीले रंग के मिश्रण से बना होता है, जिसमें काले रंग की धारियां होती हैं।
कुछ बाघों का रंग सफेद होता है, जिन्हें व्हाइट टाइगर कहा जाता है।
इनके सारे गुण तो सामान्य बाघों की तरह होते हैं, लेकिन इनका रंग इन्हें खास बनाता है।
वैज्ञानिकों के मुताबिक जेनेटिक विसंगति की वजह से कुछ बाघों का रंग सफेद हो जाता है।
करीब 10 हजार बाघ में से एक सफेद बाघ पैदा होता है।
दुनिया में करीब 200 सफेद बाघ हैं, लेकिन ये सभी पिंजरे में कैद हैं।
खुले जंगल में सफेद बाघ की संख्या ना के बराबर है, क्योंकि इन्हें लोगों को दिखाने के लिए कैद किया गया है।
WWF की रिपोर्ट के मुताबिक सफेद बाघ से बहुत से चिड़ियाघर अच्छा खास राजस्व इकट्ठा करते हैं।
क्यों एक-दूसरे के जानी दुश्मन हैं सांप और नेवला?
Click here to Read