कूनो पहुंचे 12 नए चीतों की ये खासियत नहीं जानते होंगे आप

साउथ अफ्रीका से 12 चीते कूनो नेशनल पार्क लाए गए हैं। ऐसे में अब वहां पर कुल संख्या 20 हो गई।

चीते दुनिया के सबसे तेज दौड़ने वाले जीव हैं। इनकी अधिकतम रफ्तार 120 KMPH है।

चीते 23 फीट छलांग लगा सकते हैं। ऐसे में शिकार करने में इन्हें आसानी होती है।

जंगल में आजाद चीते की उम्र 12 साल होती है, जबकि पिंजरे में कैद चीते 20 साल तक जी सकते हैं।

चीते इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाते। हालांकि इनसे दूर ही रहना चाहिए।

मादा चीता 3 साल की उम्र में प्रजनन शुरू करती है। ये हर दो साल में बच्चे पैदा कर सकती हैं।

मादा चीता पेड़ों पर यूरिन छोड़ती हैं, जिनकी गंध से नर उनके पास संबंध बनाने आते हैं।

मादा चीता का गर्भकाल 92-95 दिनों का होता है।

भारत के सबसे बड़े दुश्मन ने बनाया एयरशिप, अब क्या करेगा?

Title 2