Maha Shivratri

भोलेनाथ के 12 प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग हैं। मान्‍यता है कि इन सभी 12 ज्योतिर्लिंगों में भगवान शिव स्वयं विराजमान हैं।

श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग प्रथम ज्योतिर्लिंग है जो  गुजरात के सौराष्ट्र में स्थित है

मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग आंध्र प्रदेश में कृष्णा नदी के तट पर श्रीशैल नाम के पहाड़ पर है।

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग  मध्य प्रदेश के उज्‍जैन में स्थित ये अकेला  दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है। हर दिन यहां भस्मारती होती है।

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में ये मंदिर नर्मदा नदी के किनारे स्थित है। नदी से ॐ का आकार बनता है।

केदारनाथ ज्योतिर्लिंग उत्तराखंड में 3584 मीटर की ऊंचाई पर हिमालय की केदार नामक चोटी पर स्थित है।

भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के पूणे जिले में सह्याद्रि नामक पर्वत पर स्थित है।

बाबा विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग    बाबा विश्वनाथ का यह ज्योतिर्लिंग वाराणसी में स्थित है। इसे शिव की नगरी भी कहते हैं। याद्रि नामक पर्वत पर स्थित है।

 त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित है ब्रह्मागिरि नाम के पर्वत पर स्थित है

वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग झारखंड प्रांत के संथाल परगना में जसीडीह रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित है

नागेश्वर ज्योतिर्लिंग गुजरात के बड़ौदा क्षेत्र में गोमती द्वारका के करीब है।

रामेश्वरम् ज्योतिर्लिंग तमिलनाडु के रामनाथम नामक स्‍थान पर है इसे सेतुबंध तीर्थ भी कहा जाता है।

घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के संभाजीनगर के दौलताबाद के पास स्थित है। ये 12 ज्योतिर्लिंगों में से यह अंतिम 12 वां  ज्योतिर्लिंग है।