Tarakeshwar Nath Temple

यह प्रसिद्ध मंदिर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित है।

महाशिवरात्रि और सावन के महीने में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं।

मान्यता है कि मंदिर में सच्चे मन से जो भी आता है उसकी मुरादें पूरी होती हैं।

कहा जाता है कि तारकासुर ने तपस्या कर भोलेनाथ से वरदान प्राप्त किया था।

महादेव से वरदान प्राप्त करने के बाद तारकासुर अत्याचार करने लगा।

तारकासुर के अत्याचार से ऋषि मुनि महात्मा परेशान होकर महादेव के पास गए।

महादेव से तारकासुर के अत्याचार के बारे में बताते हुए रक्षा की मांग किए।

भगवान भोलेनाथ द्वारा तारकासुर को मारने के लिए कार्तिकेय को भेजा गया।

ऐसा कहा जाता है कि इसी स्थान पर कार्तिकेय ने तारकासुर का वध किया था।