जानिए क्या है प्रयाग की Kumbhwani
Prayagraj Mahakumbh 2025
ग्रामीण क्षेत्रों में रेडियो की लोकप्रियता के कारण ऑल इंडिया रेडियो यह प्रयोग करेगा।
प्रयागराज स्टेशन 'कुंभवाणी' नामक एक विशेष चैनल लॉन्च करेगा।
यह चैनल धार्मिक मेले के विभिन्न आकर्षणों से आगंतुकों को परिचित कराएगा।
कुंभवाणी महाकुंभ के विभिन्न कार्यक्रमों को प्रसारित करेगा।
निदेशक लोकेश शुक्ला ने कहा कि महाकुंभ की शुरुआत से 103.1 मेगाहर्ट्ज पर प्रसारित किया जाएगा।
महाकुंभ-2025 में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं के अनुरूप कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा।
कुंभवाणी से देश-दुनिया के लोग महाकुंभ के सांस्कृतिक वैभव से परिचित हो सकेंगे।
कुंभवाणी स्टेशन के लिए हाई फ्रीक्वेंसी टावर भी लगाया जाएगा।
कार्यक्रम में कुंभवाणी में 'अमृत वर्षा' कार्यक्रम के तहत महाकुंभ में आने वाले संतों के साक्षात्कार होंगे।