ट्रेन के पहिए के ऊपर लगा रहता है रेत का डिब्बा, आपको नहीं पता होगी इसकी वजह

ट्रेन के पहिए के पास रेत भरने के लिए स्पेशल बॉक्स लगे होते हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता है।

हर यात्रा से पहले रेलवे इन रेत के बॉक्स को भरता है। इसके पीछे खास वजह है।

इन बॉक्स से एक पाइप पहियों तक जाती है और उस पर रेत डालती है।

दरअसल ट्रेन लोहे की पटरी पर चलती है, जो काफी चिकने होते हैं।

कई बार बारिश की वजह से घर्षण कम हो जाता है, ऐसे में ट्रेन के स्लिप होने का खतरा रहता है।

पहियों को स्लिप होने से बचाने के लिए रेत का इस्तेमाल किया जाता है।

इंजन के अंदर एक हैंडल रहता है, जिसकी मदद से ड्राइवर रेत को पहियों के ऊपर रिलीज करता है।

वैसे ऊंचाई वाली जगह पर चढ़ते टाइम इसका ज्यादा इस्तेमाल होता है।

वहीं रेत को फेंकने के लिए क्रप्रेस्ड एयर का इस्तेमाल किया जाता है।

मई में भी आपको यहां देखने को मिल जाएगी बर्फ, बना लें घूमने का प्लान