Kuno: क्या शारीरिक संबंध बनाने की वजह से गई मादा चीता की जान?

कूनो नेशनल पार्क में हाल ही में मादा चीता दक्षा की मौत हो गई।

डेढ़ महीने के अंदर ये तीसरे चीते की मौत है, जिस वजह से प्रोजेक्ट पर सवाल खड़े हो रहे।

हालांकि दक्षा की मौत की वजह अब सामने आ गई है, जो वाकई हैरान कर देने वाली है।

दरअसल मेल चीते को दक्षा के बाड़े में मेटिंग के लिए भेजा गया था, लेकिन मामला उल्टा पड़ गया।

मेल चीता हिंसक हो गया और उसने पंजे से मादा पर वार शुरू कर दिए। इस वजह से वो घायल हो गई।

कूनो के कर्मचारियों को वो बाड़े में घायल अवस्था में मिली थी, बाद में उसने दम तोड़ दिया।

कूनो में कुल 20 चीते थे, जिसमें से तीन की मौत हो गई है। हालांकि एक मादा ने 4 शावकों को जन्म दिया था।

कूनो प्रशासन के मुताबिक ये सामान्य घटना है, इससे पूरे प्रोजेक्ट पर सवाल उठाना गलत है।

इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद के 10 अतरंगी अवतार