मिग-21 होगा रिटायर, कौन सा विमान वायुसेना में उसकी जगह ले रहा?

राजस्थान के हनुमानगढ़ में वायुसेना का मिग-21 विमान क्रैश हो गया। इस विमान को 'उड़ता हुआ ताबूत' कहते हैं।

वैसे इस विमान को रिटायर किया जा रहा, 2025 तक इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।

अब सवाल ये उठ रहा कि मिग-21 फाइटर प्लेन की जगह कौन से विमान शामिल किए जाएंगे।

मिग-21 की जगह लेने के लिए दो विमान वायुसेना की लिस्ट में हैं।

पहले नंबर पर लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस है, जो पूरी तरह से भारत में तैयार किया गया।

AeroIndia 2021 में वायुसेना ने 83 तेजस विमान का ऑर्डर दिया था।

तेजस विमान की आपूर्ति के लिए 2024 तक का समय दिया गया है। 

इसके अलावा सुखोई 30 जैसे आधुनिक विमानों को भी मिग की जगह पर तैनात किया जा रहा।