क्यों कूनो से बार-बार भाग रहा चीता ओबान, वजह है दिलचस्प
नामीबिया से आए ओबान नाम के चीते ने कूनो नेशनल पार्क के कर्मचारियों की हालत खराब कर दी है। वो बार-बार भाग जा रहा।
हाल ही में वो कूनो से निकलकर माधव नेशनल पार्क पहुंच गया। फिर चिटौरा-चिटौरी रेंज में घूमता नजर आया।
भीषण गर्मी में वो पेड़ की छांव में आराम कर रहा, जबकि कूनो के कर्मचारी परेशान हो रहे।
कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि चीते घुमक्कड़ स्वभाव के होते हैं। वो आसपास की चीजों को एक्सप्लोर करते हैं।
वो आसपास के इलाकों की एक तरह से रेकी कर रहा, ताकि वहां वो कुछ दिन रह सके।
अगर एक बार चीते को कोई इलाका पसंद आ गया, तो वो बार-बार वहीं जाने की कोशिश करेगा।
अधिकारियों के मुताबिक चीते 70 साल बाद भारत आए हैं। ऐसे में उनके स्वभाव के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
ओबान के भागने के बाद मादा चीता आशा के भी फरार होने की आशंका बढ़ गई है।
अधिकारियों के मुताबिक ओबान सुरक्षित इलाके में है। उसकी निगरानी में दो टीमें 12-12 घंटे की ड्यूटी कर रहीं।