राजस्‍थान पर्वतारोही अनुराग मालू माउंट अन्‍नपूर्णा की दरार में फंसकर हुआ लापता  

Image Source-Anurag Maloo Facebook

पर्वतारोही अनुराग मालू नेपाल में माउंट अन्‍नपूर्णा से लापता हो गए। 

अनुराग छह हजार मीटर से नीचे गिरकर दरार में फंस गया। 

अनुराग राजस्‍थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ से हैं। 

किशनगढ़ के मायाबाजार के ओमप्रकाश मालू के बेटे हैं। 

अनुराग किशनगढ़ से जयपुर-दिल्‍ली होते नेपाल पहुंचे थे। 

अनुराग अभी किस हाल में हैं? इसका अभी पता नहीं चल पाया है। 

पर्वतारोही अभियान के अधिकारी मिंगमा शेरपा ने घटना की पुष्टि की है। 

शेरपा के अनुसार  मालू सोमवार को कैंप से लौट रहे थे। 

उसी समय अनुराग मालू का संतुलन बिगड़ गया और नीचे गिर गए। 

अन्‍नपूर्णा दुनिया का दसवां सबसे ऊंचा और खतरनाक पर्वत पर है। 

अनुराग ने पिछले साल  माउंट अमा डबलाम पर  चढ़ाई की थी।

वे माउंट एवरेस्‍ट, अन्‍नपूर्णा  व ल्‍होत्‍से पर चढ़ाई की तैयारी कर रहे थे। 

अनुराग मालू को कर्मवीर चक्र भी मिल चुका है।